सर्वेश कश्यप को मिलेगा टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2025

Sarvesh Kashyap to receive Top 50 Indian Icon Awards 2025
 
Sarvesh Kashyap to receive Top 50 Indian Icon Awards 2025
लखनऊ।  देश के प्रतिष्ठित टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2025 से मशहूर मीडिया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर सर्वेश कश्यप को सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि के साथ ही उनका नाम वर्ष 2025 के टॉप 50 आइकॉनिक पर्सनालिटीज की सूची में दर्ज हो गया है।
पिछले आठ वर्षों से सर्वेश कश्यप हिंदी एवं क्षेत्रीय फिल्मों, फैशन इंडस्ट्री, कॉरपोरेट जगत, राष्ट्रीय दलों और लोकप्रिय नेताओं के लिए बतौर रणनीतिकार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 112 से अधिक फिल्मों और कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है। हाल ही में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में बतौर मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट उनकी भूमिका ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया।
Vbbb
सर्वेश ने कई फिल्मी सितारों, राजनीतिक दलों और दिग्गज नेताओं के करियर को नई दिशा दी है। इससे पहले उन्हें ग्लोरी ऑफ इंडिया, ग्लोबल बिहार नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, युवा कर्म कौशल सम्मान, फिल्म बंधु (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा बेस्ट पीआरओ और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।
हाल ही में उन्होंने वैशाली मोशन पिक्चर्स नाम से फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की है। इस बैनर के तहत बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव, अतुल श्रीवास्तव और अहम शर्मा अभिनीत हिंदी फिल्म का पैन इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन किया गया है। इसके अलावा वे भविष्य की कई बड़े स्तर की परियोजनाओं पर भी कार्यरत हैं।
सर्वेश कश्यप ने जदयू, वीआईपी पार्टी, हिन्द सेना जैसी राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ मिस यूनिवर्स इंडिया 2024-25, मिस टीन अर्थ, मिस टीन इंटरनेशनल 2025 जैसे ग्लैमरस इवेंट्स के लिए रणनीतिक परामर्श दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, आशुतोष राणा, राहुल देव, गुरमीत चौधरी, शिल्पा राव, तोचि रैना, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोनालिसा और प्रकाश झा जैसे कई कलाकारों एवं प्रोडक्शन हाउस के साथ भी काम किया है।
टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2025 का आयोजन बॉलीवुड फिल्म निर्माता दुष्यंत प्रताप सिंह के निर्देशन में 16 सितंबर 2025 को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम में गायक देबोजित साहा, हास्य कलाकार सुनील पॉल, गायिका तृप्ति साक्या, अभिनेत्री उल्का गुप्ता, इन्फ्लुएंसर मोहक त्रिपुरी, निर्माता प्रीति चटर्जी, अभिनेत्री डॉनी कपूर और संगीतकार अंजन भट्टाचार्य सहित कई जानी-मानी हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Tags