लक्ष्मण पीठ के महंत धीरेंद्र वशिष्ठ से मिले सर्वजन सनातन पार्टी के पदाधिकारी, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Sarvajan Sanatan Party officials met Mahant Dhirendra Vashishtha of Laxman Peeth, discussed expansion of the organization
Mon, 1 Jun 2026
लखनऊ। सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे और पार्टी की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी ने सोमवार को लक्ष्मण पीठ के महंत श्री धीरेंद्र वशिष्ठ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के विस्तार, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ।
बैठक में महंत धीरेंद्र वशिष्ठ ने पार्टी द्वारा समाज और राष्ट्र के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संगठन के विस्तार और सामाजिक जागरूकता से संबंधित अभियानों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
बैठक में महंत धीरेंद्र वशिष्ठ ने पार्टी द्वारा समाज और राष्ट्र के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संगठन के विस्तार और सामाजिक जागरूकता से संबंधित अभियानों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे ने कहा कि सर्वजन सनातन पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
वहीं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मिलकर कार्य करने की सहमति व्यक्त की।
