सर्वजन सनातन पार्टी का बड़ा कदम: हरदोई के बघौली में स्थापित हुई भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा

Major move by Sarvajan Sanatan Party: Grand statue of Lord Parashuram installed in Baghauli, Hardoi.
 
jtuj

लखनऊ : सर्वजन सनातन पार्टी की ओर से हरदोई जिले के बघौली गांव में एक भव्य और गौरवमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक विधि-विधान और पारंपरिक धूमधाम के साथ बघौली की पावन धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। इस धार्मिक व सामाजिक अनुष्ठान में सर्वजन सनातन पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और सर्वजन समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिमा स्थापना के इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मृत्युंजय चौबे जी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी श्री जितेंद्र जी मौजूद रहे। उनके साथ ही ब्राह्मण, सवर्ण एवं सर्वजन समाज के हजारों प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

iy

सनातन स्वाभिमान का नया अध्याय: रागिनी अवस्थी

कार्यक्रम की सफलता और भव्यता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सर्वजन सनातन पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रागिनी अवस्थी ने अपना संदेश जारी किया। उन्होंने कहा:आज बघौली की धरती पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित कर हमने सनातन स्वाभिमान का एक नया अध्याय लिखा है। भगवान परशुराम जी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और धर्म की रक्षा करने के परम प्रतीक हैं। यह प्रतिमा हरदोई के युवाओं को एकता, शौर्य और स्वाभिमान के साथ जीने की निरंतर प्रेरणा देगी।"

oooo

श्रीमती अवस्थी ने आगे कहा कि मातृशक्ति ने यह दृढ़ संकल्प लिया है कि उत्तर प्रदेश के हर जिले और हर गांव में हमारे आराध्य देवों की ससम्मान स्थापना की जाएगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित हजारों लोगों का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि "जय श्री परशुराम" के गगनभेदी नारों ने स्पष्ट कर दिया है कि सनातन समाज अब अपने गौरव को लेकर पूरी तरह जाग चुका है।

ioo

भवदीय,

श्रीमती रागिनी अवस्थी

प्रदेश अध्यक्ष, सर्वजन सनातन पार्टी

उत्तर प्रदेश

Tags