मेधा सम्मान समारोह-2026 में सौम्या सिंह सम्मानित, B.Sc. ZBC में हासिल किया प्रथम स्थान

करीब 150 विद्यार्थियों के बीच द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर में क्लास टॉप कर बढ़ाया परिवार और कॉलेज का गौरव
 
kop

लखनऊ, 16 सितंबर 2026। नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ में आयोजित मेधा सम्मान समारोह-2026 में मेधावी छात्रा सौम्या सिंह को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सौम्या ने B.Sc. ZBC में करीब 150 विद्यार्थियों के बीच सत्र 2025-26 के द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सौम्या की इस उपलब्धि के लिए आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें ₹10,000 की नगद धनराशि, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित करने वालों में समारोह के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय, प्रयागराज के माननीय न्यायमूर्ति श्री सुभाष विद्यार्थी, मोतीलाल मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमन सिंह, नेशनल पीजी कॉलेज के प्रबंधक तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।

jio

पढ़ाई के साथ नृत्य और गायन में भी रुचि

सौम्या सिंह के पिता अरुण प्रताप सिंह ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सौम्या बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य और गायन में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने कहा कि सौम्या की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से मिली यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार के सम्मान और अभिमान का प्रतीक होती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की उपलब्धियां न केवल परिवार को गौरवान्वित करती हैं, बल्कि समाज की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

hio

सफलता पर परिजनों और शिक्षकों ने दी बधाई

अरुण प्रताप सिंह ने अपनी बेटी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी तरह मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ती रहे और परिवार, कॉलेज तथा समाज का नाम रोशन करे।उन्होंने कहा, “मेरी बेटी मेरा सम्मान, मेरा अभिमान है। उसकी सफलता मेरे लिए जीवन के सबसे गर्वपूर्ण क्षणों में से एक है।”सौम्या सिंह की उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags