श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में लगा सावन मेला, छात्रों ने सीखे कारोबार के गुर

स्टॉल लगाकर छात्र-छात्राओं ने किया क्रय-विक्रय, व्यावसायिक दक्षता और उद्यमिता का लिया व्यावहारिक अनुभव
 
o-00
लखनऊ, 21 अगस्त। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में शुक्रवार को सावन मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर वस्तुओं की खरीद-बिक्री की और व्यावसायिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावसायिक कौशल, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना रहा।

8978

मेले में छात्र-छात्राओं के अलग-अलग समूहों ने राखी, कॉस्मेटिक्स, इंस्टेंट फूड, स्वदेशी पेय पदार्थ, चाट, बताशा और भेलपुरी सहित विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों ने ऑफलाइन गेम्स के स्टॉल भी लगाए, जिनका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बिक्री की और व्यापार के माध्यम से आय अर्जित करने की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा।

ui9oi

छात्रों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर शिक्षकों ने भी खरीदारी की। राखी, झुमके, अंगूठी, कंगन और पायल सहित विभिन्न वस्तुओं की जमकर बिक्री हुई। स्टॉल लगाने वाले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

फीता काटकर हुआ मेले का शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. ए.के. अवस्थी, पूर्व प्रभारी, वाणिज्य संकाय ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महाविद्यालय में नियमित रूप से होने चाहिए, क्योंकि इनके माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल और दक्षता हासिल करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विद्यार्थी इन अनुभवों को अपने रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम भी बना सकते हैं।

0-90

मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रीति गर्ग, कॉमर्स फैकल्टी, यूनिटी कॉलेज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की।

ppp

बीबीए विभाग के 20 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

सावन मेले का आयोजन बीबीए विभाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत किया गया। वाणिज्य संकाय प्रभारी प्रो. एस.के. चौहान ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

98

इस अवसर पर प्रो. ए.सी. द्विवेदी, डॉ. विजय राज श्रीवास्तव (प्रभारी, बीबीए विभाग), डॉ. शिवांगी शर्मा, डॉ. शरद कुमार चतुर्वेदी, डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ. अनामिका सक्सेना, डॉ. नेहा रैतानी, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. गिरिजेश त्रिपाठी, डॉ. मानस मणि तिवारी सहित अनेक शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags