SBI Card ने YONO पर लॉन्च किया FD आधारित Secured Advantage SBI Card, 10 मिनट में मिलेगा कार्ड

SBI Card launches FD-backed 'Secured Advantage SBI Card' on YONO; card available in 10 minutes.
 
rgtrt

लखनऊ। एसबीआई कार्ड ने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आधारित Secured Advantage SBI Card को एसबीआई योनो प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है। इस सुविधा के जरिए एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट रखने वाले ग्राहक बिना कागजी कार्रवाई के पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, YONO पर उपलब्ध डिजिटल आवेदन प्रक्रिया के जरिए कार्ड करीब 10 मिनट में प्राप्त किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के लिए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हासिल करने की प्रक्रिया को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाना है।

इस डिजिटल प्रक्रिया का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने किया। इस अवसर पर एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सलिला पांडे भी मौजूद रहीं।

चार कार्ड विकल्पों के लिए कर सकेंगे आवेदन

एसबीआई योनो के जरिए ग्राहक चार अलग-अलग Secured Advantage SBI Cards के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें SBI Card ELITE, SBI Card PRIME, SimplyCLICK SBI Card और SimplySAVE SBI Card शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, इस पहल में एसबीआई कार्ड की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता, भारतीय स्टेट बैंक की व्यापक पहुंच और YONO की डिजिटल क्षमताओं को एक साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड लेने के लिए सरल और बेहतर डिजिटल अनुभव उपलब्ध कराना है।

FD की सुविधा के साथ सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड

एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट रखने वाले पात्र ग्राहक अब YONO के माध्यम से बिना किसी कागजी प्रक्रिया के सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट को आधार बनाकर क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि नई डिजिटल प्रक्रिया से ग्राहकों के लिए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हासिल करना अधिक आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्राहक कुछ ही मिनटों में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि YONO पर उपलब्ध एसबीआई क्रेडिट कार्ड की विस्तृत रेंज ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार कार्ड चुनने का विकल्प देती है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

क्रेडिट प्रोफाइल बनाने में भी मददगार

एसबीआई कार्ड के अनुसार, YONO पर उपलब्ध सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड उन लोगों के लिए औपचारिक क्रेडिट सिस्टम से जुड़ने का एक माध्यम बन सकता है, जो अपना क्रेडिट प्रोफाइल शुरू करना या उसे मजबूत करना चाहते हैं।

कंपनी का कहना है कि इस पहल के जरिए डिजिटल माध्यम से क्रेडिट तक पहुंच को आसान बनाने पर जोर दिया गया है। मौजूदा समय में ग्राहक वित्तीय सेवाओं में तेज और सरल डिजिटल प्रक्रियाओं की अपेक्षा करते हैं। ऐसे में एसबीआई कार्ड तकनीक आधारित समाधानों के जरिए रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन और क्रेडिट सेवाओं के अनुभव को सुविधाजनक बनाने पर काम कर रहा है।

Tags