SBI लखनऊ मंडल ने लाप्लास गार्डन में चलाया ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान
लखनऊ। राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के लखनऊ मंडल की ओर से गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित लाप्लास गार्डन में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ SBI लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक दिपेश राज ने किया।
अभियान के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान गतिविधियों में भाग लिया और अभियान का नेतृत्व किया। श्रमदान के साथ परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक दिपेश राज ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। पौधरोपण अभियान के माध्यम से स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक वित्तीय सेवाओं के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी प्रतिबद्ध है। ऐसे अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत हरित प्रथाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना तथा पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
वरिष्ठ अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (नेटवर्क-III) कौशलेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (नेटवर्क-I) विमल किशोर और महाप्रबंधक (नेटवर्क-II) राजीव कुमार सहित SBI के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया तथा पौधरोपण में भाग लिया।अभियान के माध्यम से SBI लखनऊ मंडल ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
