एसबीआई महिला क्लब ने वंचित बच्चों को बांटे स्कूल बैग और शैक्षिक सामग्री

SBI Ladies Club distributed school bags and educational materials to underprivileged children.
 
ggyu
लखनऊ, 21 सितंबर 2026। भारतीय स्टेट बैंक की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के तहत एसबीआई महिला क्लब, लखनऊ मंडल की ओर से रतन खंड स्थित विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा केंद्र में अध्ययनरत वंचित बच्चों को स्कूल बैग एवं विभिन्न शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग के साथ कॉपियां, पेंसिल बॉक्स और अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को उनकी शिक्षा में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। एसबीआई महिला क्लब की ओर से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।

इस अवसर पर एसबीआई महिला क्लब, लखनऊ मंडल की अध्यक्षा श्रीमती दीपा राज ने कहा कि क्लब समय-समय पर जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक पहल करता रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और व्यक्ति के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा आर्थिक संसाधनों की कमी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए।श्रीमती दीपा राज ने कहा, “गरीबी उन्मूलन के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।”

कार्यक्रम में एसबीआई महिला क्लब की सचिव श्रीमती नीतू कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती सुनीता माहे तथा महिला क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा केंद्र के संस्थापक श्री सी.बी. तिवारी, केंद्र के शिक्षक और विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।एसबीआई महिला क्लब की इस पहल से बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्हें शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags