एसबीआई महिला क्लब, लखनऊ मंडल द्वारा स्नेहधरा वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को आवश्यक सामग्री वितरित
इस अवसर पर एसबीआई महिला क्लब द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे निशक्त वृद्धजनों के दैनिक उपयोग हेतु वाशिंग मशीन, कमर्शियल जूसर, वाटर कूलर, कंप्यूटर एवं अलमारियों के साथ-साथ बेड, गद्दे, बेडशीट, तकिया, पिलो कवर, तथा उनके भोजन के लिए कच्चा अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम के माध्यम से वृद्धजनों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई महिला क्लब, लखनऊ मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ऋतुपर्णा दे ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब समय-समय पर समाज के कमजोर एवं निशक्त वर्गों की सेवा करते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग वृद्धजनों के समग्र कल्याण में सहायक सिद्ध होगा और उन्हें बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में एसबीआई महिला क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु राय, सचिव श्रीमती निवेदिता, सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना एवं डॉ. अर्चना सक्सेना, वृद्धाश्रम के बुजुर्गजन तथा महिला क्लब के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल समन्वयन श्रीमती नीतू कुमार द्वारा किया गया।