विद्यालय परिसर हरे भरे पेड़, चहकते पंछी और पृथ्वी दिवस

School campus lush green trees, chirping birds and Earth Day
 
School campus lush green trees, chirping birds and Earth Day
लखनऊ(आर एल पाण्डेय)। पृथ्वी दिवस पर सरोजनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जी से सीख लेते हुए ज्यादा से ज्यादा कपड़े के थैलो को गांव, समाज, विद्यालय विभिन्न सोसाइटियों और बच्चों तक वितरित करना होगा। सरोजिनी नगर विधानसभा के सौ से ऊपर स्कूलों में हजारों झूले वितरित किए गए और बच्चों को पॉलिथीन से दूर रहने की शिक्षा दी गई।
   शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों ने और विद्यालय के स्टाफ ने मिलकर विद्यालय परिसर हरा भरा करने का संकल्प लिया और अभियान के तहत आम ,जामुन अमरूद, पकरी, शीशम, अर्जुन, आंवले ,नीम के पौधे लगाए जो आज बड़े पेड़ बन गए है। फूलों की क्यारियां बनाने में बच्चों ने भी सहयोग किया बच्चों को पेड़ों के पीछे छुप कर अमरूद के पेड़ों और जामुन के पेड़ों के फलों को खाकर बहुत आनंद आता है और वह सब इस प्राकृतिक वातावरण में अपने बचपन के खुशनुमा पल बिताते हैं। पृथ्वी दिवस के इस आयोजन के अवसर पर विद्यालय स्टाफ रीना त्रिपाठी ,नसीम सेहर ,सतीश कुमार उपस्थित रहे।

Tags