स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि
लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026।स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस (SMS), लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर गंगा ब्लॉक के स्वागत परिसर में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंहने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांत तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
संस्थान के महानिदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर नैतिकता, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
विद्यार्थियों ने भी लिया हिस्सा
कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. मनमोहन सिंह, प्रशासनिक अधिकारी; श्री उग्रसेन, सुरक्षा अधिकारी; श्री लवकुश सिंह एवं श्री राम कैलाश, सुरक्षाकर्मी; श्री शुक्ला, विद्युत सुरक्षा अधिकारी; श्री मनोज मौर्या, श्री आदर्श, श्री अंकित सिंह और श्री अमित चौधरी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

समारोह में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम का समापन दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।

