आंचलिक विज्ञान नगरी में साइंस एक्सपो–2026 का भव्य शुभारंभ
तीन दिवसीय साइंस एक्सपो का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन
लखनऊ बन रहा है वैज्ञानिक अनुसंधान और संस्थानों का हब – ब्रजेश पाठक
विज्ञान नगरी में ‘नॉलेज ऑफ स्फीयर’ के रूप में जुड़ा नया अध्याय

यह साइंस एक्सपो 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, सीएसआईआर के डॉ. प्रबोध कुमार, इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग की उपनिदेशक नलिनी, तथा राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के निदेशक वी.एस. शर्मा उपस्थित रहे।
18 से अधिक वैज्ञानिक संस्थानों की भागीदारी
तीन दिवसीय इस साइंस एक्सपो में 18 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक अनुसंधान एवं संस्थानों ने सहभागिता की। इनमें प्रमुख रूप से सीएसआईआर, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, इसरो–एनसीएसटी उत्तर प्रदेश, एनबीआरआई, सीपेट, जीएसटी, जीएसआई, एनसीएसएम, केजीएमयू, एनपीसीआईएल सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
छात्रों के लिए विशेष आयोजन
इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विज्ञान नगरी में नवसृजित ‘नॉलेज ऑफ स्फीयर’ शो का भी भरपूर आनंद उठाया, जो विज्ञान को रोचक और सहज रूप में प्रस्तुत करता है। साइंस एक्सपो–2026 विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


