SCR प्रभाव: सुल्तानपुर रोड स्थित अमरावती आईटी सिटी में बढ़ा निवेशकों का भरोसा
अमरावती आईटी सिटी को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ विकसित किया जा रहा है। यहां थ्री-टियर सिक्योरिटी सिस्टम के साथ सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। लोकेशन की बात करें तो यह इंटीग्रेटेड टाउनशिप सुल्तानपुर हाईवे से महज 2 मिनट, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लगभग 15 मिनट और रेलवे स्टेशन से करीब 20 मिनट की दूरी पर स्थित है। इसके आसपास नामी स्कूल, अस्पताल और प्रमुख शॉपिंग ज़ोन भी मौजूद हैं।
भविष्य को ध्यान में रखते हुए अमरावती आईटी सिटी में अपार्टमेंट और कमर्शियल स्पेस भी उपलब्ध कराए जाने की योजना है। फिलहाल यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्लाट्स और लग्ज़री विला मौजूद हैं, जो शानदार जीवनशैली का अनुभव कराते हैं। खूबसूरत डिज़ाइन और मजबूत निर्माण गुणवत्ता अमरावती ग्रुप की पहचान मानी जाती है।
यह टाउनशिप रिहायशी, व्यावसायिक और मनोरंजन सुविधाओं का संतुलित संगम है। यहां चारों ओर से खुले, हवादार और आधुनिक विला ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। आने वाले समय में शॉपिंग आर्केड, रिटेल स्टोर्स, फूड ज़ोन, एंटरटेनमेंट फैसिलिटीज़ और मल्टीप्लेक्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे रोज़मर्रा की ज़रूरतें आसान होंगी। इसके साथ ही भव्य क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम, योग व मेडिटेशन सेंटर, खेल मैदान और हरियाली से भरपूर खुले क्षेत्र निवासियों को बेहतर और संतुलित जीवनशैली प्रदान करेंगे।
अमरावती आईटी सिटी में भविष्य में विकसित होने वाले कमर्शियल स्पेस व्यापार शुरू करने और विस्तार के लिए उपयुक्त होंगे। बेहतर लोकेशन, शानदार विज़िबिलिटी और ग्राहकों की आसान पहुंच जैसे फायदे इसे निवेश के लिहाज से भी आकर्षक बनाते हैं। कुल मिलाकर, अमरावती आईटी सिटी आधुनिक जीवनशैली, बेहतरीन लोकेशन और सुरक्षित वातावरण का एक उत्कृष्ट विकल्प बनकर उभर रहा है।
