एमएलके पीजी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं करियर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सम्पन्न

The second day of the financial literacy and career awareness training program at MLK PG College has concluded.
 
एमएलके पीजी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं करियर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सम्पन्न
बलरामपुर। स्थानीय एमएलके पीजी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता और करियर अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित की गई थी, जिसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) द्वारा संचालित किया गया तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा समर्थित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय और विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने मुख्य वक्ता आदर्श कुमार मिश्रा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

pop

अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने छात्रों को प्रतिभूति बाजार से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं — ब्रोकिंग कंपनियां, डिपॉजिटरीज़, म्यूचुअल फंड हाउस और रिसर्च एनालिटिक्स — में उपलब्ध रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनआईएसएम प्रमाणपत्र वित्तीय क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक योग्यता और विश्वसनीयता प्रदान करते हैं।

ppop

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को धोखाधड़ी व भ्रामक निवेश योजनाओं से बचने के उपायों और निवेशक शिकायत निवारण तंत्र (Investor Grievance Redressal Mechanism) की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला का माहौल अत्यंत संवादात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

pp-

श्री मिश्रा ने कहा कि निवेश केवल लाभ कमाने का माध्यम भर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक भी है। जागरूक युवा न केवल स्वयं का भविष्य सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती में भी योगदान देते हैं।

ij90-0i9

कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीर प्रताप सिंह ने किया जबकि अंत में डॉ. मो. अकमल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. शिव महेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार, राहुल यादव, राहुल कुमार, सौम्या शुक्ला, राशी सिंह एवं रिया मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह समन्वयक शिवानी शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।

Tags