श्री प्रगटेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ द्वितीय श्री गणेश पूजन महामहोत्सव

Second Shri Ganesh Puja Grand Festival Concluded at Shri Pragateshwar Mahadev Temple
 
huou

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय लखनऊ।केशवपुरम सरोसा स्थित श्री प्रगटेश्वर महादेव मंदिरमें विगत वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए द्वितीय श्री गणेश पूजन महामहोत्सवका आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय बच्चों ने विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबिका शांडिल्यने की। महोत्सव में आयोजित जादूगर शा-शाके कार्यक्रम का 300 से अधिक लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही।इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधायक की प्रतिनिधि शिविता गोयलभी उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आने वाले वर्षों में कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप देने में सहयोग का आश्वासन दिया।

 

बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित

जादूगर के कार्यक्रम के बाद प्रतिभागी बच्चों को अर्श सिटी के अध्यक्ष गिरीश वाधवा ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं अंबिका शांडिल्य, अभिषेक गुप्ता और अनुज शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।महोत्सव के दौरान विधिवत हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत गणेश प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया।

y787y

अगले वर्ष और भव्य आयोजन का संकल्प

कार्यक्रम के आयोजकों अनुज शुक्ला, मनोज अवस्थी, प्रतीक प्रधान और अभिषेक गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।प्रधानाचार्य आदर्श द्विवेदी ने कहा कि अगले वर्ष इस आयोजन को और अधिक भव्य एवं भावपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी की है।कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से अखिल भारतीय अधिकार संगठन के कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बना रहा।

Tags