शिक्षक एमएलसी चुनाव मजबूती से लड़ेगा माध्यमिक शिक्षक संघ : चेत नारायण सिंह

Secondary Teachers' Union will fight the Teachers MLC elections strongly: Chet Narayan Singh
 
Secondary Teachers' Union will fight the Teachers MLC elections strongly: Chet Narayan Singh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संघ के शिविर कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन का दायित्व प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने संभाला।

प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव पूरी ताक़त से लड़ेगा। इसके लिए सभी छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता बनाने की प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने ज़िला अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में ब्लॉक स्तर पर टीम गठित कर अधिकतम शिक्षकों को मतदाता सूची में शामिल कराएं। वहीं मंडल अध्यक्षों को मतदाता बनाए जाने की प्रक्रिया की समय-समय पर समीक्षा करने का दायित्व सौंपा गया।

Bbb

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने कैशलेस चिकित्सा भत्ते की मांग स्वीकार कर ली है, लेकिन तदर्थ शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में शिक्षकों के ऑफलाइन ट्रांसफर के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया।
कार्यकारिणी ने गोरखपुर, बरेली, मेरठ, आगरा, प्रयागराज और लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सदस्यता प्रभारी नामित किए। इस दौरान प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने संत कबीर नगर के सेवानिवृत्त शिक्षकों की जीपीएफ भुगतान समस्या उठाई और कहा कि यह गंभीर मामला है, जिस पर तत्काल ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
बैठक में 75 ज़िलों के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस मौके पर पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, महेश चंद्र शर्मा, मार्कण्डेय सिंह, संजय द्विवेदी, अरुण मिश्रा, रणजीत सिंह, नरसिंह बहादुर, संत सेवक सिंह, रामानंद द्विवेदी, स्वराज पाल दुहणु, गिरेंद्र कुशवाहा, रजनीश चौहान, राकेश सिंह, राम मोहन सिंह, वीरेंद्र प्रताप तिवारी, सुरेश चंद्र रस्तोगी, भानु प्रताप सिंह, सतेन्द्र शुक्ला, गुलाब चंद मौर्य, कमलेश सिंह, राजेंद्र तिवारी, कुलदीप, राम प्रकाश सिंह, विमलेन्द्र कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार सिंह, अंगद सिंह तोमर, अश्वनी कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र हुड़्डा, रतिराम मावी, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Tags