आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 के साथ अपने बच्चे का भविष्य करें सुरक्षित
Secure your child's future with ICICI Pru SmartKid 360
Thu, 12 Feb 2026
आगरा, फरवरी 2026। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने माता-पिता को अपने बच्चों की दीर्घकालिक आर्थिक जरूरतों की बेहतर योजना बनाने में सहायता के उद्देश्य से एक नया बचत प्लान आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 लॉन्च किया है। इस योजना में गारंटीड लाभ शामिल हैं, जो बच्चे के भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं।
आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 के तहत बच्चे की स्कूलिंग, उच्च शिक्षा और युवावस्था की जरूरतों जैसे पूर्व-निर्धारित पड़ावों पर मनीबैक या तय भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान राशि को स्थिर या हर साल बढ़ने वाली राशि के रूप में चुन सकते हैं।
कंपनी का बयान
उत्पाद के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा,“आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 को इस उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है कि माता-पिता अपने बच्चे का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकें। मनीबैक लाभों के साथ-साथ पॉलिसी अवधि पूरी होने पर एकमुश्त गारंटीड मैच्योरिटी राशि भी मिलती है, जो बच्चे के वयस्क जीवन की शुरुआत में सहायक सिद्ध हो सकती है।
उन्होंने आगे कहा, इस उत्पाद की एक महत्वपूर्ण विशेषता इनबिल्ट प्रीमियम माफी और लाभों की निरंतरता है। बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में आगे के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं, जीवन बीमा राशि नामित व्यक्ति को प्रदान की जाती है और चुने गए अन्य लाभ जारी रहते हैं, जिससे बच्चे के भविष्य के लक्ष्य प्रभावित नहीं होते।
उन्होंने यह भी बताया कि “मुख्य लाभों के अतिरिक्त, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360 में फैमिली इनकम बेनिफिट जैसी वैकल्पिक सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं, जो बीमित व्यक्ति की असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को नियमित आय का सहारा प्रदान करती हैं।”
