संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रेड ब्रिगेड द्वारा 200 छात्राओं को सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण

महिला सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय पहल – तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ
 
संयुक्त उद्योग

लखनऊ, 26 नवम्बर 2025।  संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रेड ब्रिगेड के द्वारा बी.के.टी. इंटर कॉलेज, लखनऊ में लगभग 200 छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम के पहले दिन छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, आत्मरक्षा के मूलभूत तकनीकों और आपात स्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्राची, प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन, प्रदेश सचिव मनु वैश, जिला पदाधिकारी प्रिया गुप्ता, इंदू सक्सेना, नेहा रस्तोगी, और कार्यकर्ता श्रेया पांडेय, हीरल वैश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार बाजपेई और रेड ब्रिगेड की पूरी टीम ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी अतिथियों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सतर्क, आत्मनिर्भर और निडर बने रहने का संदेश दिया।

ghjg

यह प्रशिक्षण शिविर 26 से 28 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागी छात्राओं को विभिन्न सेल्फ-डिफेंस तकनीकें, मानसिक मजबूती विकसित करने के तरीके और संकट की स्थितियों में सुरक्षित रहने की कला सिखाई जाएगी।

शिविर के समापन अवसर पर 28 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, बी.के.टी. अध्यक्ष वेद रतन सिंह सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस दिन प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया है कि संगठन आगे भी महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियानों को सतत रूप से जारी रखेगा।

Tags