जेएनपीजी कॉलेज में सूचना के अधिकार पर विचार गोष्ठी, अधिकारों के साथ दायित्वों पर भी दिया जोर

Seminar on Right to Information held at JNPG College; emphasis placed on obligations alongside rights.
 
zxcvzd

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2026। श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जेएनपीजी कॉलेज), लखनऊ के विधि विभाग स्थित लीगल एड क्लिनिक की ओर से सोमवार को ‘सूचना का अधिकार दिवस’ के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय ‘लोकतंत्र में सूचना का अधिकार: अधिकार, दायित्व एवं चुनौतियां’ रहा। कार्यक्रम में सूचना के अधिकार की संवैधानिक भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी भूमिका तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विधि विभाग के प्रभारी प्रो. मनोज कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त प्रो. दिलीप अग्निहोत्री, महाविद्यालय के प्रबंधक सन्मय शुक्ला, प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला, पूर्व प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा और कला संकाय के प्रभारी प्रो. सुधीर हजेला का स्वागत किया। लीगल एड कमेटी की सदस्य सना सिद्दीकी ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि प्रो. दिलीप अग्निहोत्री ने सूचना के अधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संविधान की प्रस्तावना और नागरिक अधिकारों की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सूचना का अधिकार महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारों और दायित्वों के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया तथा इस कानून के उपयोग और क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों को रेखांकित किया।

fdvsd

महाविद्यालय के प्रबंधक सन्मय शुक्ला ने विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। वहीं, प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला ने विधि विभाग में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की आवश्यकता बताई और विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। गोष्ठी के दौरान विधि विभाग के कई विद्यार्थियों ने विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं जिम्मेदारियों से परिचित कराने पर विशेष जोर रहा।

पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले प्रमाणपत्र

सूचना के अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को अधिनियम पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। विचार गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के आयोजक एवं विधि विभाग के सह-संयोजक डॉ. बालेश्वर प्रसाद ने अल्प समय में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर दोनों आयोजनों को सफल बनाने के लिए लीगल एड टीम को बधाई दी। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ddty

कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. संतोष कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार बैश्य, डॉ. दिलीप कुमार, विपिन कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव और वीना कुमारी का सक्रिय सहयोग रहा। लीगल एड क्लिनिक के पराविधिक स्वयंसेवकों अमरेंद्र प्रजापति, नितिन कुमार, अधिराज द्विवेदी, कुलदीप कुमार यादव, अभिषेक कुमार यादव, शिवम शुक्ला, अर्जुन त्रिवेदी, अमित कुमार यादव, आदित्य कुमार तिवारी, हर्ष त्रिवेदी, अमन गौतम, अर्णव रत्नाकर पटेल, शिवांगी चौधरी, संध्या रावत और सेजल मौर्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में लीगल एड क्लिनिक के संयोजक प्रो. मनोज कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

— प्रो. के.के. शुक्ला

Tags