वरिष्ठ समाजसेविका गीता गुप्ता ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

गुरुकुल में बच्चों को बांटीं शैक्षिक सामग्री और उपहार, केक व मिठाई वितरित कर साझा की खुशियां

 
वरिष्ठ समाजसेविका गीता गुप्ता ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

लखनऊ डेस्क (आर.एल. पाण्डेय)। बाल दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखनऊ महानगर की जिला सह कोषाध्यक्ष गीता गुप्ता ने नाका स्थित गुरुकुल में जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित की।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचरण दास जी महाराज के आश्रम स्थित गुरुकुल में गीता गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचीं। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बच्चों को लेखन सामग्री, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स सहित कई उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं।

कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और सभी बच्चों को केक तथा मिष्ठान वितरित किया गया। उपहार और शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। गीता गुप्ता ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्रोत्साहित किया और बाल दिवस की खुशियों में सहभागी बनीं। इस अवसर पर गुरुकुल का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

Tags