उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने राज्य मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
Senior Vice President of Rashtriya Yuva Vahini in Uttar Pradesh made a courtesy call on the Minister of State
Sat, 20 Sep 2025
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार ने उत्तर प्रदेश सहकारी खादी ग्रामोद्योग वास्तु आपूर्ति एवं विपणन संघ, सहकारिता दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री योगेंद्र नारायण पांडेय से शिष्टाचार भेंट की।
इस भेंटवार्ता के दौरान संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात में विशेष रूप से भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के संकल्प पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों एवं उसकी रूपरेखा पर भी विचार साझा किए गए।
बैठक में संगठन की कार्यशैली, समाज सेवा और संस्कार निर्माण से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। संगठन के विस्तार और युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अभय यादव भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों का मानना है कि ऐसे संवाद संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा सामाजिक सरोकारों को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
