दलहन आधारित एग्री-बिजनेस में नवाचार के अवसरों पर MUIT में संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित

Sensitization programme on innovation opportunities in pulses-based agri-business organised at MUIT
 
Nsnszn
लखनऊ | 16 मार्च 2026
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MUIT), लखनऊ में MUIT Incubation & Innovation Foundation (MIIF) द्वारा Pulses Innovation Hub, ABIC, ICAR–Indian Institute of Pulses Research (IIPR), कानपुर के सहयोग से “Agri-business Opportunities in Pulses through Innovation and Technologies” विषय पर एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और उद्यमियों को कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक आधारित एग्री-बिजनेस के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं प्रबंधन के विद्यार्थियों को दलहन (पल्सेस) के माध्यम से एग्री-बिजनेस की संभावनाओं, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।मुख्य वक्ता डॉ. आर. के. मिश्रा, प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं प्रभारी ITMU एवं ABI, ICAR–Indian Institute of Pulses Research, कानपुर ने दलहन क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी विकास और स्टार्टअप की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक अनुसंधान और तकनीकों के माध्यम से दलहन उत्पादन, प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में युवाओं के लिए अनेक नए व्यवसायिक अवसर उपलब्ध हैं।
   Fff
इसके अतिरिक्त डॉ. मन मोहन देव, वैज्ञानिक (सीनियर स्केल), फार्म मशीनरी एंड पावर, क्रॉप प्रोडक्शन डिवीजन, ICAR–Indian Institute of Pulses Research, कानपुर ने कृषि में आधुनिक मशीनरी और तकनीकी नवाचारों की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी विकसित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करते हैं तथा एग्री-स्टार्टअप और मूल्य आधारित कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने में सहायक हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव डॉ. गिरीश चिम्मवाल, डीन एकेडेमिक्स (लखनऊ कैंपस) डॉ. नीरज जैन, डीन एकेडेमिक्स (नोएडा कैंपस) डॉ. त्रप्ति अग्रवाल, डीन (MSOA) डॉ. धीरज यादव, डॉ. भूपेश मिश्रा, इनक्यूबेशन मैनेजर श्री पुनीत पांडेय तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राजेश सिंह का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags