जनता की सेवा हमारा परम कर्तव्य: Chandrabhan Paswan
अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका सर्वोच्च दायित्व है। इसी संकल्प के तहत उन्होंने परसौली स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, राजस्व और अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित प्रार्थना पत्र विधायक को सौंपे। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी नागरिक को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधाओं के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
