सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार प्रवेश द्वार पर अभिभावकों के तिलक वंदन से की गई। इसके बाद महेश अग्रवाल, चेयरमैन Goel Group of Institutions तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन महेश अग्रवाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और विद्यालय को मिलकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों उज्ज्वल मिश्रा और ऋद्धिमन ने विद्यालय की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की, जिससे विद्यालय की भावना और गौरव का परिचय मिला। इसके पश्चात मनमोहक गणेश वंदना और मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को जिम्मेदार, आत्मविश्वासी और संवेदनशील नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों और विद्यालय परिवार के बीच विश्वास और सहयोग के संबंध को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

अंत में डॉ. रीना पाठक ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम ने विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद तथा सहयोग की भावना को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
