सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस में प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

Seth M.R. Jaipuria School Goel Campus held its Pre-Primary Graduation Ceremony
 
सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस में प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

लखनऊ। Seth M. R. Jaipuria School के गोयल कैंपस में 10 मार्च 2026 को विद्यालय के सभागार में प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम नन्हे विद्यार्थियों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक बना।

कार्यक्रम की शुरुआत गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन Mahesh Agrawal के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए प्रारंभिक शिक्षा में मजबूत आधार की महत्ता पर जोर दिया।

o-=0

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। इसके बाद एलकेजी के विद्यार्थियों ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट Dr. Neha Anand उपस्थित रहीं। वे Bodhi Tree Mental Health Clinic की निदेशक तथा Dr. Ram Manohar Lohiya National Law University में कंसल्टेंट भी हैं।

o0o

समारोह का मुख्य आकर्षण यूकेजी के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन कार्यक्रम रहा, जिसमें नन्हे छात्रों ने टोपी और गाउन पहनकर गर्व के साथ अपने प्रमाणपत्र प्राप्त किए। इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का एक और आकर्षण प्ले-ग्रुप और नर्सरी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक रही, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रसिद्ध व्यक्तित्वों का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

0-==

इसके साथ ही यूकेजी के विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षण यात्रा को एक भावनात्मक गीत के माध्यम से प्रस्तुत कर सभी का मन भावुक कर दिया।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या Dr. Reena Pathak ने नन्हे छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।

Tags