सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली

विद्यालय के चेयरमैन महेश गोएल और प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान का उद्देश्य स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और ‘स्वच्छ भारत, हरित भारत’ के संकल्प को मजबूत करना रहा।

विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक
स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद कर अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में बताते हुए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

गांधी जी के विचारों का दिया संदेश
अभियान के दौरान कुछ विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी का वेश धारण कर उनके विचारों और स्वच्छता के संदेश को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने गांधी जी के प्रसिद्ध संदेश—“आप स्वयं वह परिवर्तन बनिए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।”के माध्यम से लोगों को अपने स्तर पर सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करने का संदेश दिया।

विद्यालय की ओर से कहा गया कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की इस पहल के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान ‘स्वच्छ भारत–हरित भारत, हमारा संकल्प, हमारा दायित्व’ का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
