टीसी सर जी के जन्मदिवस पर सेवा दिवस का आयोजन

स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति, पौधरोपण और आदर्श नागरिक शपथ जैसी गतिविधियां हुईं
 
ko-

लखनऊ। पारा क्षेत्र के मुन्नू खेड़ा स्थित सरस्वती पार्क में टीसी सर जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साथियों और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

सेवा दिवस के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने, नशामुक्ति, पौधरोपण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य रक्षा शिविर का आयोजन कर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित दिनचर्या अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आदर्श नागरिक शपथ भी दिलाई गई।

आयोजकों ने सेवा और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ समाज और जिम्मेदार नागरिकता के संकल्प को दोहराया।

जय जय आरसीएम, भारत माता की जय!

Tags