महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
शिविर के प्रथम दिवस पर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता अकादमिक Neeraj Jain ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा की भावना, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति Bhanu Pratap Singh, रजिस्ट्रार Girish Chhimwal, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी Rajesh Singh, वित्त अधिकारी Varun, छात्र कल्याण अधिष्ठाता Vikas Shukla तथा मुख्य कुलानुशासक Pawan Dixit सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिष्ठाताओं और अधिकारियों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और सहयोग का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी Sapan Asthana, Ram Prakash Singh और Sugat Shukla के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, वृक्षारोपण, शिक्षा जागरूकता तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ग्रामीण समुदाय से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास भी किए जाएंगे। यह सात दिवसीय शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
