बालामऊ के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत

Grand welcome for Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati, led by former Congress candidate from Balamau, Surendra Kumar.
 
dnnssn
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गांधी मैदान, हरदोई में ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश में अपनी 'गविष्टि गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा' के तहत जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें 'राष्ट्र माता' घोषित किए जाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है। 81 दिवसीय इस यात्रा के दौरान पीलीभीत, मुरादाबाद, संभल, मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों में उनका भव्य स्वागत किया गया है।

xss


हरदोई आगमन पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गौ संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गौ संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक किया जा सके।
अपने संबोधन में उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ सेवा तथा सामाजिक जागरूकता पर बल देते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह, शेषराम, रामकुमार, नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags