श्री शनिदेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव
Sharad Purnima festival celebrated with devotion and enthusiasm at Shri Shani Dev Temple
Sun, 25 Oct 2026
लखनऊ। गोमतीनगर के विराट खंड स्थित श्री शनिदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। ग्रेटर नोएडा निवासी अरविंद शर्मा, दीपशिखा शर्मा, काव्या शर्मा और अर्चित शर्मा के सौजन्य से श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
उत्सव में प्रमुख समाजसेवी एवं ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा, मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह और डॉ. ज्ञानमती वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सभी ने शनिदेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री शनि मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश शर्मा ने बताया कि मंदिर के विकास एवं विस्तार का कार्य जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही शनिधाम अपने पूर्ण स्वरूप में श्रद्धालुओं के सामने होगा, जिससे भक्तों को बेहतर धार्मिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्रेषक:
दिनेश शर्मा
संस्थापक, श्री शनि मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट
विराट खंड, गोमतीनगर, लखनऊ
