एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में ‘शौर्य स्पोर्ट्स मीट–2026’ का जोशीला आगाज़

The 'Shaurya Sports Meet-2026' kicks off with a bang at SR Group of Institutions
 
The 'Shaurya Sports Meet-2026' kicks off with a bang at SR Group of Institutions
लखनऊ। एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परिसर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “शौर्य स्पोर्ट्स मीट–2026” का शुभारंभ पूरे उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान ने पक्षी और गुब्बारे उड़ाकर किया, जो खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और ऊँची उड़ान का प्रतीक बना।

उद्घाटन अवसर पर पवन सिंह चौहान ने सभी प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई और कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा हार-जीत को सकारात्मक रूप में स्वीकार करने का संदेश दिया।

Dbsbsn

शौर्य स्पोर्ट्स मीट–2026 के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम तथा एथलेटिक्स जैसी विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का विकास करती हैं, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बनते हैं।
उद्घाटन समारोह में वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह चौहान, ब्राजील के पूर्व फुटबॉल कोच फर्नांडो एवं विलियम्स सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Znsnn
खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना ने यह सिद्ध कर दिया कि “शौर्य स्पोर्ट्स मीट–2026” केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का प्रभावी मंच है।

Tags