शिल्पा शिंदे ने ‘सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ!’ अभियान में शामिल होकर राजधानी की महिलाओं को किया प्रेरित

Shilpa Shinde inspired the women of the capital by joining the campaign 'Take Selfie, Shine, Become a Star!'
 
Shilpa Shinde inspired the women of the capital by joining the campaign 'Take Selfie, Shine, Become a Star!'

Lucknow। Bhabiji Ghar Par Hain! में अंगूरी भाबी के किरदार से लोकप्रिय हुईं Shilpa Shinde ने महिला दिवस के अवसर पर &TV की विशेष पहल ‘सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ!’ में भाग लेकर राजधानी की आम महिलाओं को खास अनुभव दिया।

इस खास अभियान का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी पहचान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को खुलकर व्यक्त कर सकें। इस पहल के तहत एक विशेष एण्डटीवी मिरर इंस्टॉलेशन तैयार किया गया, जिस पर ‘Women & Creator’, ‘Women & Achiever’, ‘Women & Dreamer’ और ‘Women & Believer’ जैसे प्रेरक संदेश लिखे गए थे।

jpio

यहां आने वाली महिलाओं ने इन संदेशों के साथ सेल्फी लेकर अपने आत्मविश्वास और पहचान का जश्न मनाया। प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर एण्डटीवी को टैग करते हुए साझा कीं और अभियान का हिस्सा बनकर महिलाओं की आवाज और आत्मविश्वास को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

रविवार को Shilpa Shinde इस अभियान के तहत LuLu Mall, लखनऊ पहुंचीं, जहां उन्होंने मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ खास पल साझा किए। इस दौरान कई महिलाओं को उनके साथ सेल्फी लेने और इस यादगार अनुभव को संजोने का मौका भी मिला।

opi

इस पहल के बारे में शिल्पा शिंदे ने कहा कि एक साधारण सेल्फी भी महिलाओं के लिए अपनी पहचान और आत्मविश्वास व्यक्त करने का मजबूत माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि एण्डटीवी की यह पहल महिलाओं को खुद पर गर्व करने और अपनी अलग पहचान को खुलकर सामने लाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसे अभियान का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है, जो महिलाओं को अपने तरीके से चमकने और आगे बढ़ने का अवसर देता है।

Tags