शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ ने किशनलाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
Shiromani Guru Ravidas Vishwa Mahapeeth appointed Kishanlal Singh as the state president.
Sun, 5 Oct 2025

नई दिल्ली/लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पांडेय)। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने जानकारी दी कि संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम तथा अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री और गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आत्मा राम परमार की स्वीकृति से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल सिंह को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि किशनलाल सिंह अपने कार्यकाल में संगठन को नई दिशा देंगे। उनसे अपेक्षा है कि वे गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और बौद्धिक विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
