Asim Arun से मिले शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल सिंह
लखनऊ: शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री Asim Arun से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग रखी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों, प्रमुख चौराहों तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी अस्पताल का नामकरण भारत के महान संत Guru Ravidas के नाम पर किया जाए। उनका कहना था कि इससे रविदास समाज में नई चेतना और प्रेरणा का संचार होगा।
किशनलाल सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी निराकार ईश्वर (निर्गुण ब्रह्म) की उपासना पर जोर देते थे और उन्होंने ‘रविदसिया पंथ’ की स्थापना की, जो उनके विचारों और शिक्षाओं का अनुसरण करता है। उन्होंने जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और मानवीय समानता का संदेश दिया, जिसमें अमीर-गरीब और सभी जातियों को समान माना गया।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि Guru Granth Sahib में गुरु रविदास जी के 41 पद और 16 रागों में रचित वाणी शामिल है, जो उनकी भक्ति और आध्यात्मिक योगदान का प्रमाण है। मुलाकात के दौरान मंत्री असीम अरुण ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही रविदास समाज के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से कराई जाएगी, ताकि समाज के हित में सकारात्मक पहल की जा सके और उसे नई दिशा मिल सके।
