कौमी एकता की मिसाल: मस्जिद अज़हर अली के इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव की इस मुलाकात और इफ्तार निमंत्रण ने राजधानी लखनऊ में कौमी एकता का एक सकारात्मक संदेश दिया है
 
कौमी एकता की मिसाल: मस्जिद अज़हर अली के इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे शिवपाल यादव
लखनऊ, 28 फरवरी 2026: राजधानी लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूती देने के उद्देश्य से मस्जिद अज़हर अली द्वारा आगामी 7 मार्च को एक भव्य 'इफ़्तमाई रोज़ा इफ्तार' का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

मुर्तज़ा अली ने दी दावत, शिवपाल ने स्वीकार किया निमंत्रण

मस्जिद अज़हर अली के सचिव मुर्तज़ा अली ने शनिवार को शिवपाल सिंह यादव के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। शिवपाल सिंह यादव ने इस निमंत्रण को बेहद गर्मजोशी और मोहब्बत के साथ स्वीकार किया।

मिलजुल कर प्रदेश की तरक्की में दें योगदान": शिवपाल यादव

इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेशवासियों से भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा:कौमी एकता को मजबूत बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। उत्तर प्रदेश की तरक्की तभी संभव है जब सभी समुदायों के लोग मिलजुल कर रहें और एक-दूसरे के खुशियों व त्योहारों में शामिल हों। मैं इस इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूँ।"

इनकी रही मौजूदगी

मुलाकात के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी बदरूल हसन, हलीम अज़ीम और फहद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ता है।

Tags