शॉपर्स स्टॉप ने बढ़ाया ग्राहक अनुभव का स्तर – लखनऊ के नितिन अग्रवाल को मिला यूरोप ट्रिप का तोहफ़ा

Shoppers Stop enhances customer experience level – Lucknow resident Nitin Agarwal gets gift of Europe trip
 
Shoppers Stop enhances customer experience level – Lucknow resident Nitin Agarwal gets gift of Europe trip
लखनऊ। देश के प्रमुख फैशन, लाइफस्टाइल और गिफ्टिंग ब्रांड शॉपर्स स्टॉप ने अपने एक ग्राहक की वेडिंग शॉपिंग यात्रा को यादगार बना दिया। "इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप" कैंपेन के तहत लखनऊ के श्री नितिन अग्रवाल को यूरोप की ड्रीम हॉलीडे जीतने का मौका मिला, जिससे उनकी शादी की तैयारियों में एक सुनहरी याद जुड़ गई।

लखनऊ स्थित शॉपर्स स्टॉप स्टोर में नितिन अग्रवाल के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित हुआ। स्टोर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, वहीं रेड कार्पेट वेलकम, फोटो ज़ोन, केक कटिंग और प्रतीकात्मक चेक की प्रस्तुति ने माहौल को बेहद खास बना दिया। यह आयोजन न केवल विजेता के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि ग्राहकों के साथ ब्रांड के गहरे जुड़ाव को भी दर्शाता है।

"इंडिया वेड्स" पहल शॉपर्स स्टॉप को वेडिंग शॉपिंग के लिए एक वन-स्टॉप प्रीमियम डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करती है — जहां हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक की जरूरतें फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग की बेहतरीन रेंज के साथ पूरी होती हैं।

शॉपर्स स्टॉप के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एवं कस्टमर केयर एसोसिएट जीतन महेन्द्रा ने कहा हम अपने ग्राहकों के हर जश्न को दिल से संजोते हैं। 'इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप' के माध्यम से हम आभार व्यक्त करते हुए ऐसे अनुभव तैयार करते हैं जो हमेशा याद रहें। इस सीज़न में हमें ग्राहकों का भरपूर प्यार और विश्वास मिला है, जिसने हमें वेडिंग शॉपिंग को नए मायनों में पेश करने के लिए प्रेरित किया है। यूरोप की ड्रीम ट्रिप जैसे पुरस्कार हमारे 'थैंक यू' कहने का तरीका हैं।

500 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स, पर्सनल शॉपर सर्विस और फर्स्ट सिटिजन क्लब के लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ शॉपर्स स्टॉप प्रीमियम रिटेल अनुभवों का पर्याय बन चुका है। यह आयोजन, देशभर में चल रही विजेता सम्मान श्रृंखला का हिस्सा था। इसी तरह के इवेंट हाल ही में पुणे और बेंगलुरु में भी आयोजित किए गए।

शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड के बारे में

1991 में स्थापित शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड भारत का अग्रणी प्रीमियम फैशन और ब्यूटी रिटेलर है। वर्तमान में इसके पास 112 डिपार्टमेंट स्टोर्स, 11 प्रीमियम होम कॉन्सेप्ट स्टोर्स और 85 स्पेशलिटी ब्यूटी स्टोर्स (M.A.C, Estée Lauder, Bobbi Brown, Clinique, Jo Malone, NARS, ARMANI, PRADA और SS Beauty) मौजूद हैं। इसके अलावा, 71 Intune स्टोर्स और 20 एयरपोर्ट स्टोर्स के साथ ब्रांड 70 शहरों में 4.5 मिलियन वर्ग फुट में फैला है।

कंपनी का फर्स्ट सिटिजन लॉयल्टी प्रोग्राम भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक है। ब्रांड की अनूठी पर्सनल शॉपर सेवा ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा और मूल्य प्रदान करती है, जबकि इसकी ओमनी-चैनल पेशकश 800+ विश्वसनीय ब्रांड्स के साथ प्रीमियम शॉपिंग अनुभव सुनिश्चित करती है।

Tags