Shravan Month 2026 CM Yogi Message: 'श्रावण लोकमंगल और जल संरक्षण का पर्व', सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम जारी किया विशेष संदेश

Shravan Month 2026 CM Yogi's Message: 'Shravan is a festival of public welfare and water conservation' — CM Yogi issues a special message to the people of the state.
 
Shravan Month 2026 CM Yogi Message: 'श्रावण लोकमंगल और जल संरक्षण का पर्व', सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम जारी किया विशेष संदेश

CM Yogi Letter on Shravan Month: पवित्र श्रावण (सावन) मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती (संदेश) जारी की है। सीएम योगी ने श्रावण को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न मानकर इसे लोकमंगल, श्रम-सम्मान, समरसता और प्रकृति संरक्षण का पावन पर्व करार दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि इस श्रावण माह को केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता और जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिवस बनाएं।

शिव आराधना देती है संयम और सर्वोच्च त्याग का संदेश

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शिव की उपासना मनुष्य को संयम, सेवा और सामाजिक समरसता की सीख देती है।

  • सर्वोच्च त्याग का प्रतीक: उन्होंने कहा कि सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव द्वारा किया गया हलाहल पान त्याग और लोक कल्याण की पराकाष्ठा है।

  • सामूहिक संस्कृति: श्रावण के दौरान धान की रोपाई के बाद होने वाले सहभोज और साझा आयोजन हमारी जीवंत संस्कृति और सामूहिक श्रम के अनुपम प्रतीक हैं।

 

पंचतत्वों में जल जीवन का मूल आधार, जनभागीदारी से ही संभव है संरक्षण

पर्यावरण और जल संरक्षण पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचतत्वों में जल सबसे महत्वपूर्ण घटक है और इसका संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही सिद्ध होगा।

 जल संरक्षण के प्रमुख बिंदु

  • 20 हज़ार अमृत सरोवर: उत्तर प्रदेश में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए राज्यभर में लगभग 20 हजार अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं।

  • सराहनीय पहल: उन्होंने लखनऊ की एक सोसाइटी का विशेष उल्लेख किया, जिसने 50 हजार लीटर जल पुनर्भरण (Rainwater Harvesting) की मिसाल पेश की है।

  • प्रकृति का नियम: सीएम ने कहा कि "हम प्रकृति से जितना लेते हैं, उतना ही उसे लौटाने का संकल्प भी लें। हर बूंद का सम्मान करें और हर पौधे की रक्षा करें।"

 श्रावण में लें ये संकल्प

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे इस पवित्र माह में:

  1. जल की एक-एक बूंद की बचत करें।

  2. अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण करें।

  3. अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और जरूरतमंदों की सेवा करें।

Tags