श्री गणेश उत्सव मंडल चौक में गणेश पूजन एवं भव्य संध्या आरती का आयोजन

  ‘लखनऊ का राजा’ की संध्या आरती वरिष्ठ भाजपा नेता अमित टंडन ने की, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
 
dfgh

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक लखनऊ की ओर से आयोजित गणेश उत्सव के अंतर्गत गणेश पूजन एवं भव्य आरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणेश भक्तों ने भाग लेकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

i0-9श्री गणेश उत्सव मंडल के वरिष्ठ समाजसेवी उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान ‘लखनऊ का राजा’ की भव्य संध्या आरती वरिष्ठ भाजपा नेता अमित टंडन के हाथों संपन्न हुई। आरती के अवसर पर रुद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखंड हिंदू वाहिनी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बीनू शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

i-=

आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। आयोजन में उपस्थित भक्तों ने गणेश उत्सव मंडल की ओर से किए जा रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की।

Tags