श्री गणेश उत्सव मंडल चौक में आरती व महाप्रसाद वितरण, गणमान्य अतिथियों ने की सहभागिता

Aarti and distribution of Mahaprasad at the Shri Ganesh Utsav Mandal Chowk; distinguished guests participated.
 
wash shbs
लखनऊ,  सितंबर 2026। श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक में आयोजित गणेश उत्सव के दौरान आरती एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बीरबल साहनी विज्ञान शोध संस्थान के निदेशक डॉ. महेश ठक्कर, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय सदस्य श्री अनुज कुमार मिश्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कदम एवं लेफ्टिनेंट कर्नल अमोल खानापुरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

edn nd

आरती के उपरांत सभी विशिष्ट अतिथियों के शुभ हाथों से भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण देर रात तक निरंतर चलता रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश उत्सव मंडल, चौक के संयोजक उमेश कुमार पाटिल, अध्यक्ष विकास पाटिल, गजानन माने पाटिल, सचिन माली, सागर जाधव, विश्वास पाटिल, किशन डिसले सहित मंडल के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Tags