श्री जय नारायण मिश्र पी.जी. कॉलेज में बीसीए विभाग द्वारा एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित

A one-day technical workshop was organized by the BCA Department at Shri Jai Narayan Mishra P.G. College.
 
jholi

लखनऊ, 30 अप्रैल 2026।  श्री जय नारायण मिश्र पी.जी. कॉलेज के बी.सी.ए. विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी प्रवृत्तियों एवं उद्योग-उन्मुख कौशलों से अवगत कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नई तकनीकों और करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विशेषज्ञ अंकुर मिश्रा ने “Excel & SQL: From Data Processing to Analysis” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को डेटा प्रोसेसिंग से लेकर उन्नत डेटा विश्लेषण तक की प्रक्रियाओं को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उनके सत्र ने विद्यार्थियों को आधुनिक डेटा मैनेजमेंट तकनीकों की उपयोगिता से परिचित कराया।

ooo

द्वितीय सत्र में प्रीकरसर टेक इन्फोसोल्यूशन की डायरेक्टर डॉ. स्वस्ति अग्रवाल ने “Trending Technologies for Summer Internship” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को Python Django with Generative AI, Data Science with AI/ML तथा Data Analytics जैसे तेजी से उभरते तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं और तकनीकी कौशलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रो. कमल कांत पांडेय, प्रो. जितेंद्र अवस्थी एवं प्रो. अमरेंद्र शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यशाला में बी.सी.ए. विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला समन्वयक प्रो. राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Tags