श्री जय नारायण मिश्र पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित

Shri Jai Narayan Mishra PG College organized a program on the eve of National Science Day.
 
Shri Jai Narayan Mishra PG College organized a program on the eve of National Science Day.

लखनऊ। Shri Jai Narain Misra PG College के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “भारत और विदेशों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना” रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ विज्ञान संकाय प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रो. स्वयं प्रकाश शुक्ला ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र एवं National United University (ताइवान) में रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध वैश्विक अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने ‘बॉडी फ्लूइड डिटेक्शन किट’ जैसे आधुनिक शोध कार्यों का उल्लेख करते हुए ताइवान में उपलब्ध प्रमुख छात्रवृत्तियों—TEEP, TSSP और MOE—के बारे में विस्तार से बताया। अपनी मातृसंस्था के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने भौतिक विज्ञान विभाग को शोध कार्य हेतु ताइवान से लाए गए विशेष प्रयोगशाला रसायन भेंट किए।

प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला ने विद्यार्थियों को स्नातक स्तर से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कमल कुमार पांडेय ने महान वैज्ञानिक C. V. Raman के जीवन तथा ‘रमन प्रभाव’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

zxdfv

इस अवसर पर प्रो. अलका शर्मा के संयोजन में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: वरदान या अभिशाप” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने एआई के लाभों के साथ-साथ डीपफेक और डेटा प्राइवेसी जैसे संभावित खतरों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में एम.एससी. फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर की खुशी ने प्रथम, अंकित मौर्य ने द्वितीय, साधना रावत ने तृतीय तथा तनीषा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रो. राजीव मिश्रा, प्रो. धीरज निगम, प्रो. अलका शर्मा, डॉ. कमल कुमार पांडेय, डॉ. प्रणव उपाध्याय, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. आकांक्षा खरे एवं श्री विवेक मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के प्रति उत्साह के साथ हुआ।

Tags