अन्नदा एकादशी 7 सितंबर को, इस्कॉन मंदिर में सुबह 6 बजे होगी श्रीमद्भागवत कथा
लखनऊ। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बताया कि 7 सितंबर 2026, सोमवार को अन्नदा एकादशी मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से एकादशी व्रत का पालन करने और अन्न ग्रहण से परहेज करने की अपील की गई है।
इस्कॉन परंपरा के अनुसार प्रत्येक एकादशी के अवसर पर मंदिर में भक्तों के लिए श्रीमद्भागवतम की विशेष कक्षा आयोजित की जाती है। इस बार भी 7 सितंबर को प्रातः 6 बजे श्रीमद्भागवतम की कक्षा होगी।
मंदिर में आने के साथ ऑनलाइन जुड़ने की भी सुविधा
इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवतम की कक्षा में भक्त मंदिर पहुंचकर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कक्षा का Zoom के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे घर बैठे श्रद्धालु भी इससे जुड़ सकेंगे।
Zoom ID: 81097984237
पासवर्ड: 2021
8 सितंबर को होगा व्रत का पारण
इस्कॉन मीडिया समूह के अनुसार एकादशी व्रत रखने के साथ-साथ अगले दिन निर्धारित समय में व्रत का पारण करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रद्धालुओं के लिए पारण का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
दिनांक: 8 सितंबर 2026, मंगलवार
समय: प्रातः 5:49 बजे से 9:59 बजे तक
इस्कॉन मीडिया समूह ने श्रद्धालुओं से एकादशी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने और श्रीमद्भागवतम की कक्षा से जुड़ने का आग्रह किया है।
यहां होगा आयोजन
श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर
सेक्टर एफ, सुशांत गोल्फ सिटी
सुलतानपुर रोड, लखनऊ
मीडिया प्रभारी:
श्रवण सिंधु प्रभु जी – 9956297914
रति वल्लभ दास – 8808871111
प्रेमानन्द गोविन्द दास – 8896347591
