मालवीय नगर के माधव कल्याण मंडप में 14 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

A Shrimad Bhagavat Katha will be organized at the Madhav Kalyan Mandap in Malviya Nagar starting March 14.
 
मालवीय नगर के माधव कल्याण मंडप में 14 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

लखनऊ। राजधानी के श्रीमद्भागवत कथा प्रेमियों के लिए खुशी की बात है कि Vrindavan धाम के परम पूज्य संत Pandit Ram Sharan Shastri अपने श्रीमुख से भागवत कथा की अमृत वर्षा करने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं।

राजधानी के ऐशबाग क्षेत्र स्थित मोजीझील, मालवीय नगर के Madhav Kalyan Mandap में 14 मार्च से 21 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी। कथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में Mamata Charitable Trust के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता गौरव पांडेय ने बताया कि कथा प्रारंभ से पूर्व पूरे क्षेत्र में भव्य और दिव्य कलश यात्रा भी निकाली गई।

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष Rajeev Mishra के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप शर्मा (राज्य विधि अधिकारी) तथा सह-संयोजक संतोष माहेश्वरी (अधिवक्ता) हैं, जबकि कार्यक्रम प्रमुख के रूप में अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Tags