भव्य कलश यात्रा के साथ कल से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

The Shrimad Bhagwat Katha will begin tomorrow with a grand Kalash Yatra.
 
sbbs
गोण्डा। नगर के रानी बाजार स्थित श्री रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में 13 से 20 सितंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ रविवार, 13 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन मोदी परिवार की ओर से कराया जा रहा है।

कथा व्यास प्रयागराज निवासी आचार्य बालकृष्ण भार्गव श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की पावन कथा और श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, 13 सितंबर को सुबह 9 बजे श्री रामजानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। प्रतिदिन कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।


कथा के दौरान 14 सितंबर को भीष्म स्तुति एवं परीक्षित जन्म, 15 सितंबर को ध्रुव चरित्र एवं जड़ भरत कथा, 16 सितंबर को श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 17 सितंबर को बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा, 18 सितंबर को श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह तथा 19 सितंबर को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुनाया जाएगा।


आयोजन का समापन 20 सितंबर को सुबह 10 बजे हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजक पंकज मोदी, दीपक मोदी एवं मोदी परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Tags