श्याम तेरी बंसी पर थिरके नंदलाल हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की दूसरी संध्या में छाया सांस्कृतिक रंग

Shyam, Nandlal dances on your flute  Cultural colours shine on the second evening of the Hindustan Handicrafts Festival
 
कार्यक्रम की शुरुआत सताक्षी राय की मनमोहक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोक आर्ट ग्रुप लखनऊ के कलाकारों ने अवधी भजन के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। सिमरन द्वारा प्रस्तुत “जगदंबा घर में दिया ना बार अली हो…” और गायिका आरोही साहनी द्वारा गाया गया “हमारी गुलाबी चुनरिया हमका लागी नजरिया” गीत दर्शकों की खूब सराहना बटोरने में सफल रहे।  देर शाम तक चले रंगारंग कार्यक्रम में त्रिवेणी कला संगम के बच्चों ने “श्याम तेरी बंसी पर थिरके नंदलाल” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। आर्तिका जायसवाल और एवियाना ठाकुर ने “तराना” पर प्रभावी नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।  इसके बाद कैलाश संगम के अंतर्गत बच्चों की प्रस्तुतियों ने मंच को और जीवंत कर दिया।  सृष्टि कनौजिया ने “मैंने कहा फूलों से…” पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया।  क्रिशा सेठ ने “बच्चे मन के सच्चे…” पर अपनी प्रस्तुति दी।  वहीं आदित्य अवस्थी ने “तुमसे मिलने की तमन्ना…” पर शानदार नृत्य कर दर्शकों की तालियाँ जीत लीं।   कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह, हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली जायसवाल, नीलम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन आर.जे. प्रदीप शुक्ला ने किया।  दूसरी सांस्कृतिक संध्या की आकर्षक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को यादगार बना दिया, और दर्शक देर रात तक कला और संस्कृति के रंग में डूबे रहे।
लखनऊ,  अक्टूबर 2025: आशियाना स्थित एलडीए कॉलोनी के स्मृति उपवन में चल रहे हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या अद्भुत कला, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों से सराबोर रही। माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेविका नम्रता पाठक, विशिष्ट अतिथि शिखा गोयल, भाजपा नेता सूरज जैसवानी, तथा आयोजक अरुण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Bsb

कार्यक्रम की शुरुआत सताक्षी राय की मनमोहक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोक आर्ट ग्रुप लखनऊ के कलाकारों ने अवधी भजन के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। सिमरन द्वारा प्रस्तुत “जगदंबा घर में दिया ना बार अली हो…” और गायिका आरोही साहनी द्वारा गाया गया “हमारी गुलाबी चुनरिया हमका लागी नजरिया” गीत दर्शकों की खूब सराहना बटोरने में सफल रहे।

Jjn
देर शाम तक चले रंगारंग कार्यक्रम में त्रिवेणी कला संगम के बच्चों ने “श्याम तेरी बंसी पर थिरके नंदलाल” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। आर्तिका जायसवाल और एवियाना ठाकुर ने “तराना” पर प्रभावी नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
Snns
इसके बाद कैलाश संगम के अंतर्गत बच्चों की प्रस्तुतियों ने मंच को और जीवंत कर दिया।
सृष्टि कनौजिया ने “मैंने कहा फूलों से…” पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
Snsnna
क्रिशा सेठ ने “बच्चे मन के सच्चे…” पर अपनी प्रस्तुति दी।
वहीं आदित्य अवस्थी ने “तुमसे मिलने की तमन्ना…” पर शानदार नृत्य कर दर्शकों की तालियाँ जीत लीं।
Sejj
कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह, हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली जायसवाल, नीलम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन आर.जे. प्रदीप शुक्ला ने किया।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या की आकर्षक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को यादगार बना दिया, और दर्शक देर रात तक कला और संस्कृति के रंग में डूबे रहे।

Tags