गरीबों व असहायों में कंबल वितरण कर मनाई गई श्यामा देवी की चौथी पुण्यतिथि
Shyama Devi's fourth piece was distributed among the poor and the needy.
Sat, 3 Jan 2026
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्मृति शेष बालेश्वर लाल की पौत्रवधू एवं पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार की धर्मपत्नी श्यामा देवी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने श्यामा देवी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि सेवा और सहयोग का भाव ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम में पियूष कुमार, प्रखर कुमार, प्रशांत कुमार, डंपू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
