सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा तिथि पर रार: एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Row Over Siddhartha University Exam Dates: ABVP Warns of Agitation, Submits Memorandum to Vice-Chancellor
 
zffdz
बलरामपुर: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 21 अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करने के निर्णय का कड़ा विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने परीक्षा की समय सारिणी को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित एक ज्ञापन एम.एल.के. पीजी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।

90 दिन की कक्षाओं का नियम और 'जुर्म' का आरोप

एबीवीपी के जिला संयोजक अनुराग तिवारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि 2 मार्च से तो कक्षाएं ही शुरू हुई हैं और इतनी जल्दी 21 अप्रैल से परीक्षा की घोषणा कर देना छात्रों के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे छात्रों पर किया जा रहा 'जुर्म' करार दिया।

वहीं, छात्र नेता सूरज गौतम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का हवाला देते हुए बताया कि नियमानुसार हर सेमेस्टर में कम से कम 90 दिन कक्षाएं संचालित होनी अनिवार्य हैं। बिना कोर्स पूरा हुए परीक्षा लेना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

5 दिन का अल्टीमेटम और बड़े आंदोलन की चेतावनी

एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। पूर्व जिला संयोजक अम्बुज भार्गव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 अप्रैल तक परीक्षा की तिथियां रद्द कर नई तारीखें घोषित नहीं की गईं, तो विद्यार्थी परिषद व्यापक स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

सैकड़ों छात्रों ने दिखाई एकजुटता

ज्ञापन सौंपने के दौरान कॉलेज परिसर में छात्रों का भारी हुजूम उमड़ा। इस विरोध प्रदर्शन में पंकज, स्वातिक, पुनीत, अनुपम, प्रज्ञा, प्रीति, खुशी, सना, नीलू, अंशिका, लवकुश, रवि, शालिनी, माही सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags