सादर आमंत्रण | भारतीय सेना का गौरवशाली विजय दिवस
लखनऊ में निवास कर रहे ABPSSP के समस्त राष्ट्रप्रेमी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से सादर निवेदन है कि मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय सेना के गौरवशाली विजय दिवस को पूरे उत्साह, सम्मान और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया जाए। इस पावन अवसर पर हमारा दायित्व है कि हम अपने देश की उस भावी पीढ़ी को भी इस ऐतिहासिक विजय और वीर सैनिकों के शौर्य से परिचित कराएं, जिनके कंधों पर राष्ट्र का भविष्य टिका है।
इसी क्रम में संगठन द्वारा विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है—
🗓️ दिनांक: 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे से
📍 स्थान: साईं पब्लिक इंटर कॉलेज, नीलमथा, लखनऊ
इस गरिमामय आयोजन में लखनऊ में निवास कर रहे संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, प्रान्त एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारीगण एवं मातृ शक्ति को विनम्र भाव से आमंत्रित किया जाता है।कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा, जो हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।हमारा उद्देश्य है कि देश के नौजवानों, बच्चों और समाज के प्रत्येक वर्ग कोहमारे गौरवशाली इतिहास, सैन्य पराक्रम और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवश्य परिचित कराया जाए। आपसे करबद्ध निवेदन है कि इस पुनीत राष्ट्रकार्य में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित कर हमें अनुग्रहित करें।
