इंग्लैंड के आवाज़ FM 99.8 MHz रेडियो स्टेशन से गायक आशीष शर्मा के गीत प्रसारित

Songs of singer Ashish Sharma broadcast from England's Awaaz FM 99.8 MHz radio station
 
इंग्लैंड के आवाज़ FM 99.8 MHz रेडियो स्टेशन से गायक आशीष शर्मा के गीत प्रसारित

प्रयागराज। नैनी, प्रयागराज निवासी युवा गायक आशीष शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का परचम लहराया है। इंग्लैंड के साउथंपटॉन (यूनाइटेड किंगडम) स्थित प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन Awaaz FM 99.8 MHz से उनके दो गीतों का सफलतापूर्वक प्रसारण किया गया।

प्रसारित गीतों में पहला गीत “अब क्या मिसाल दूं” तथा दूसरा लोकप्रिय गीत “एक हसीन शाम को दिल मेरा खो गया” शामिल रहा। विदेशी धरती से भारतीय कलाकार की आवाज़ गूंजने पर क्षेत्रवासियों और संगीत प्रेमियों में खुशी एवं गर्व का माहौल है।

huiou

आशीष शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने श्रोताओं, शुभचिंतकों और परिवार के सहयोग व आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके संगीत सफर का एक यादगार पड़ाव है, जो उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

गौरतलब है कि आशीष शर्मा देश के चर्चित टीवी रियलिटी शो India's Iconic Talent Show में जज की भूमिका निभा रहे हैं और वर्ष 2026 के ग्रैंड फिनाले में बतौर जज एवं होस्ट मंच संभालेंगे। अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्लेटफॉर्म पर गीतों का प्रसारण उनके संगीत जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का वातावरण है।

Tags