पीस एज्युकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा SIR जागरूकता बैठक का आयोजन

Peace Education Charitable Trust organised SIR awareness meeting
 
Peace Education Charitable Trust organised SIR awareness meeting
मुर्तज़ा अली , लखनऊ। पीस एज्युकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन/विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को SIR प्रक्रिया से जुड़ी सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना था।
ट्रस्ट के सदर मुर्तज़ा अली ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए इंसाफ़ नगर 114 पर 30 नवंबर तक विशेष कैंप संचालित किया जाएगा। यह कैंप प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा, जहां आने वाले लोगों को फॉर्म भरवाने से लेकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तक हर संभव सहायता दी जाएगी।

S  s

ट्रस्ट के संरक्षक ख़ालिद इस्लाम दिलशाद ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को SIR प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट समाजहित में इस कैंप को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वाहिद ने इस प्रयास को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि यह कैंप जनता के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। उनके अनुसार, लोगों को SIR से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल सकेगी, जिससे वे अपने अधिकारों का सही तरीके से उपयोग कर पाएंगे।
मोहम्मद जुबैर ने भी ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की और आशा जताई कि यह कैंप लोगों को SIR से संबंधित प्रक्रियाओं को समझने और आवश्यक मार्गदर्शन पाने में मददगार होगा।
इस कार्यक्रम में मुहम्मद फ़हीम, अनस सिद्दीकी, इमरान ख़ान, हलीमा, ताबीर, शाहिद अली, फहद हसन, कैफ़ और फ़ैसल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags